बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 3 जुलाई को खनिज विभाग द्वारा खनिज अमले के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा कर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खनि निरीक्षक बैतूल द्वारा खनिज अमले के साथ आमला नगरीय क्षेत्र से खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन डम्पर क्रमांक एमपी 48 एच 5174 एवं 01 वाहन पॉवरटेक ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 48 जेडई 2082 को जप्त कर पुलिस थाना आमला की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। उपरोक्त अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर प्रकरणों को न्यायालय अपर कलेक्टर बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है।
आमला क्षेत्र में गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन किए जप्त
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours