• नुक्कड़ नाटक से नशा मुक्त भारत का दिया संदेश

बैतूल। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग भोपाल के शासकीय दल ने बुधवार को जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी पहुंचकर शासन की जन-कल्याणकारी एवं विभागीय हितग्राही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। दल ने “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों से ग्रामीणों को जागरूक किया।

दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

आयुक्त सामाजिक न्याय विभाग दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार अनुसार, विभागीय दल ने घोड़ाडोंगरी में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही “नशा न करें, नशा नाश की जड़ है” संदेश पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।गीत-संगीत के माध्यम से दल के सदस्यों ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने की सलाह दी और “नशे से रहें दूर, जीवन जियें भरपूर” का नारा देते हुए उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री नीतू सिंह नर्रे ने कहा – विभाग का उद्देश्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा सामाजिक बुराइयों के प्रति जनचेतना फैलाना है। जिस कारण आयुक्त  “सामाजिक न्याय विभाग” भोपाल द्वारा नुक्कड नाटकों के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य विभागीय दल द्वारा किया जा रहा है। जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले दल में कलाकार मुकेश तिवारी, वीरेंद्र कोरे, मूलचंद तिरैया, रंजना तिवारी, नवल किशोर मोहबे, दिनेश चौरासिया शामिल थे।   

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *