• नगर पालिका सभाकक्ष में मुख्यमंत्री के जनसेवा अभियान का मंदसौर से किया वेबकास्ट प्रसारण, आयश उपाध्यक्ष और पार्षदगणों की उपस्थिति में हितलाभ का वितरण, परिवार सहायता, श्रमिक पंजीयन कार्डों का भी वितरण

सारनी। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत गुरुवार 8 दिसंबर 2022 को नगर पालिका परिषद सारनी के सभाकक्ष में मंदसौर में आयोजित कार्यक्रम का वेबकास्ट प्रसारण किया गया। इस दौरान पीएम स्वनिधि योजना और पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, नेता प्रतिपक्ष पिंटिश नागले, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह,पार्षदगण भीम बहादुर थापा, मनोज डेहरिया, ज्योति नागले, योगेश बरदे, मनोज ठाकुर, प्रवीण सोनी, प्रवीण सूर्यवंशी, रूपलाल बेलवंशी, अजाबराव धोटे, समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नपा सभाकक्ष में दोपहर 2 बजे से आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं से जरूरतमंद लोग लाभन्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा नगर पालिका और यहां की पूरी टीम ऐसे जरूरतमंदों का सर्वे कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिला रही है। कोरोना के लॉकडाउन के बाद पीएम स्वनिधि योजना ने कई पथ विक्रेताओं का जीवन बदला है। 10, 20 हजार का ऋण लेकर उन्होंने अपना व्यवसाय पुनः स्थापित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर लोगों का जीवन स्तर बढ़ाया है। किशोर बरदे ने कहा कि जो लोग योजनाओं से लाभन्वित हुए हैं उन्हें अन्य जरूरतमंदों को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान संबल योजना के तहत चार हितग्राहियों को 2 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई। इसी तरह राष्ट्रीय परिवार सहायता, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय / कल्याणी वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा दिव्यांग पेंशन के 9 हितग्राहियों को लाभन्वित किया गया। इसी तरह 4 हितग्राहियों के श्रमिक पंजीयन कार्ड प्रदान किए गए कार्यक्रम में मोहनलाल मायवाड़, शांतिलाल पाल, नगर पालिका के नोडल ऑफिसर केके भावसार, रामराज यादव, दिलीप भालेराव, चंद्रमणि सोनी, रंजीत डोंगरे, राजेश वागद्रे, सद्दाम अंसारी, मनोज परते, निधि भलावी समेत अन्य लोग मौजूद थे। संचालन नोडल ऑफिसर श्री भावसार ने किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *