बैतूल। बैतूल के मांडवी गांव में 6 साल का मासूम बोरवेल में गिर गया है। बच्चा बोर में 53 फीट गहराई पर फंसा हुआ है। बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। तीन जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल से 30 फीट दूर समानांतर गड्‌ढा खोदा जा रहा है। पिता ने बच्चे से बात की तो उसने कहा- यहां बहुत अंधेरा है। मुझे डर लग रहा है। जल्दी बाहर निकालो।

हादसा मंगलवार शाम बैतूल जिले के आठनेर के मांडवी गांव में करीब 5 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तन्मय खेत में खेल रहा था। संभवत: इसी दौरान उसने बोरवेल में झांकने की कोशिश की और बैलेंस बिगड़ने पर वह उसमें जा गिरा। बच्चा नजर नहीं आया ताे सभी बोरवेल की ओर दाैड़े। आवाज लगाने पर बोरवेल के भीतर से बच्चे की आवाज आई। इस पर परिवारवालों ने तत्काल बैतूल और आठनेर पुलिस को सूचना दी। बोरवेल में CCTV कैमरा डाल दिया गया है।

6 साल का तन्मय दूसरी क्लास में पढ़ता है और खेलते-खेलते करीब 400 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा।

6 साल का तन्मय दूसरी क्लास में पढ़ता है और खेलते-खेलते करीब 400 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा।

पिता से करवाई बच्चे की बात
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर, एसपी, तहसीलदार आठनेर समेत पुलिस-प्रशासन के सभी बड़े अधिकारी पहुंचे। सबसे पहले बच्चे के लिए बोरवेल में ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू की गई। परिवार को बच्चे से बात करने को कहा गया। बच्चे के पिता ने उससे बात की।

बच्चे को निकालने के लिए बोरवेल से करीब 30 फीट दूर बुलडोजर से समानांतर खुदाई शुरू कर दी गई है। SDERF की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। तन्मय दूसरी क्लास में पढ़ता है। पिता सुनील दियाबार ने बताया कि 8 दिन पहले ही खेत पर उन्होंने 400 फीट गहरा बोर करवाया था। इसी बोर में उनका बेटा गिर गया है। ​​​​​​

बोरवेल के गड्ढे में गिरे तन्मय के लिए अंदर ऑक्सीजन पाइप डाला गया। साथ ही उसके पिता से भी उसकी बात करवाई गई।

बोरवेल के गड्ढे में गिरे तन्मय के लिए अंदर ऑक्सीजन पाइप डाला गया। साथ ही उसके पिता से भी उसकी बात करवाई गई।

रेस्क्यू में तीन जेसीबी शामिल
कलेक्टर बैतूल अमनवीर सिंह बैंस ने बताया कि बच्चे को निकालने के लिए कोशिश शुरू कर दी गई है। मौके पर तीन जेसीबी मशीन मौजूद हैं। घटना का पता चलते ही तहसीलदार को तुरंत मौके पर रवाना किया गया था।

  • भोपाल, होशंगाबाद और हरदा से भी SDERF की टीम रेस्क्यू के लिए बैतूल पहुंच रही है।
  • रात 9 बजे तक बोरवेल के समानांतर 10 फीट गहरा गड्‌डा खोदा जा चुका था।

रेस्क्यू ऑपरेशन के फोटो…

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *