
सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र में कार्यरत चारों केंद्रीय संगठनों बीएमएस, एटक, एचएमएस और सीटू के अध्यक्ष, महामंत्री, क्षेत्रीय कमेटी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने दिनाँक 09/12/2022 को पाथाखेड़ा क्षेत्र की सभी इकाई मे 11वे वेतन समझौते मे हो रही देरी को लेकर एवं कोयला प्रबंधन की हठधर्मिता के विरोध में संयुक्त रूप से गेट मिटींग ली। सभी पदाधिकारियों, कामगारों, कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया तथा जल्द से जल्द कोयला कामगारों का 11वां वेतन समझौता लागू करने की मांग की। संयुक्त मोर्चा द्वारा तवा वन, तवा टू, छतरपुर वन, छतरपुर टू, क्षेत्रीय कर्मशाला एवं कामन शाखा सहित महाप्रबंधक कार्यालय मे भी काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।