आमला। स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है,स्वस्थ शरीर के लिये खेलकूद नितांत आवश्यक है।खेलकूद से स्वास्थ्य ही नही कॅरियर भी सँवरता है उक्त आशय के विचार अभिषेक कुमार गुप्ता ए डी ई एन मध्य रेल आमला ने रेल्वे स्टेडियम में आयोजित समर कैम्प के शुभारंभ पर व्यक्त किये।
म प्र शासन खेल और युवक कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक महोदया एवं जिला खेल अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे के मार्गदर्शन में 21 मई से 30 दिवसीय निःशुल्क खेलकूद समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है इसमे कराटे एवं ऐथेलेटिक्स जैसे खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।विकास खण्ड मुख्यालय के अंतर्गत रेलवे स्टेडियम आमला  में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक समर कैम्प रहेगा।
आज इस शिविर का शुभारंभ अभिषेक कुमार गुप्ता ए डी ई एन मध्य रेलवे आमला के हस्ते हुआ।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर यशवंत झरबड़े विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आमला उपस्थित थे।विशिष्ट अतिथियों में मनोज विश्वकर्मा समाजसेवी,घनीराम गढेकर,रवि राठौर प्रशिक्षक, राकेश धमोड़े पत्रकार,दुर्गाप्रसाद जौंजारे पत्रकार उपस्थित थे।कार्यक्रम को यशवन्त झरबड़े विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आमला तथा मनोज विश्वकर्मा ने भी सम्बोधित किया।
शिविर के शुभारम्भ के अवसर पर खेल एवं युवक कल्याण विभाग के युवा समन्वयक रामनारायण शुक्ला ने शिविर के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी।रामनारायण शुक्ला के संयोजन में ये शिविर चलेगा।शुक्ला जी ने बताया कि इस निःशुल्क प्रशिक्षण कैम्प में सभी बच्चें भाग ले सकते है।शिविर में भाग लेने वालों का निःशुल्क पंजीयन 25 मई तक प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक रेल्वे स्टेडियम अमल में किया जावेगा तथा प्रशिक्षण भी इसी स्थान पर दिया जावेगा।इस प्रशिक्षण कैम्प में खिलाड़ियों को खेल कौशल को सिखाया जावेगा।प्रशिक्षण शिविर में प्रसिद्ध प्रशिक्षक सुरेश सागर कराटे का प्रशिक्षण देंगे तथा हरिभाऊ झरबड़े,रवि राठौर,सुनील सोनपुरे ऐथेलेटिक्स का प्रशिक्षण देंगे।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की वीणा नागले सहित पुलिस विभाग के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन रामनारायण शुक्ला ने किया तथा आभार प्रदर्शन हरिभाऊ झरबड़े ने व्यक्त किया।प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे जिनमें बालक बालिकाएं शामिल है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *