• पूर्व नपा जनप्रतिनिधियों ने लगाए नपा अधिकारी सहित कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप

आमला। नगरपालिका के अनेको वार्डो में पेयजल व्यवस्था लड़खड़ा चुकी है वही नपा अधिकारीयो सहित कर्मचारियों पर नपा के पूर्व पार्षद जनप्रतिनिधियों द्वारा शोसल मीडिया पर लापरवाही के आरोप लगाए जा रहे है जिसमे नपा कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही नशे का सेवन जैसे आरोप लग रहे है।पेयजल के लिए वार्डवासियों को परेशान होना पड़ रहा है आलम यह है की नपा के वार्ड नं 4 ,6,8 सहित कुछ वार्डो में कही 3 तो कही 5 दिनों के अंतराल में पेयजल आपूर्ति की जा रही है।जिसके कारण पेयजल संकट से लोगो को जूझना पड़ रहा है । और वार्ड के नागरिकों को पेयजल के लिए दूरदराज हैंडपम्पों व अन्य ,टेंकरो, निजी ट्यूबवेल से पानी के इंतजाम करना पड़ रहा है ।
वार्ड नं 3 के गोलू ,पप्पू ,राकेश आदि नागरिकों ने बताया बीते 15 मई रविवार को नपा द्वारा नल खोले गए थे जिसके बाद आज शुक्रवार 20 तक फिर नल नही खोले गए । वही मामले की शिकायत व पेयजल समस्या के बारे में मुख्य अधिकारी को भी अवगत करवाया लेकिन कोई हल नही निकला। वार्ड के गोलू सोनपुरे ,योगेश देशमुख ने बताया नपा में जल प्रदाय व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है जबकि कर्मचारी अधिकारी चाहे तो बेहतर जल व्यवस्था सुचारू रख सकते है।  वही वार्ड नं 8  के रामप्रसाद ,प्यारेलाल,,अनिल सहित अन्य नागरिकों ने बताया हमारे वार्ड नं 8 में 4 दिनों के अंतराल में नल से पेयजल वितरण किया जा रहा है । जिससे वार्ड के नागरिकों को पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है ।चिलचिलाती धूप में मजबूरी में लोगो को सुबह से दोपहर शाम रात तक पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है ।
गौरतलब होगा की शहर के वार्ड नं 4 ,6,8  नगरपालिका कार्यालय के पास के ही वार्ड है जहां लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे है वही अन्य शहर में नपा के कुल 18 वार्ड है जिनमे भी अधिकत्तर वार्डो में पेयजल संकट जैसी स्थिति बरकरार है ।

करोड़ो खर्च फिर भी नतीजा सिफर

नपा द्वारा बीते कुछ वर्षों में नगर को पेयजल संकट से मुक्त करवाने करोड़ो रूपये की राशि चिखला नाला ,सम्पवेल,मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना ,पाइप लाइन विस्तार सहित अन्य कार्यो में खर्च किये जा चुके है लेकिन स्थिति में कोई सुधार नही आया आज भी वार्डो में लोग पानी की व्यवस्था सुचारू नही होने से लोग परेशान है। वही हर वर्ष गर्मी में नपा द्वारा मोटी राशि जल संकट पर व्यय की जाती है।वही मुख्यमंत्री जल आवर्धन योजना अंतर्गत लालावाड़ी में बैराज निर्माण ,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट ,18 वार्डो में पाइप लाइन विस्तारीकरण कर करोड़ो की शासन की राशि खर्च की जा चुकी है। लेकिन 3 वर्ष बीतने के बाद भी योजना सुचारू नही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *