• कच्चे मार्गो से वर्षो से कर रहे आवाजाही

आमला। ब्लॉक के ग्राम पंचायत अंधारिया के ग्रामीण सड़क निर्माण नही होने से परेशान है ग्रामीणों का कहना है की पंचायत से वर्षो से  सड़क निर्माण की मांग कर रहे लेकिन समस्या का निराकरण नही किया जा रहा है जबकि बारिश के दिनों में मार्ग कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाते है जिससे आवाजाही करने में लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता   है ।ग्राम के शैलेन्द्र धाकड़ ,देवेंद्र मोहबे,महेंद्र वर्मा ,अनिल वर्मा,नंदकिशोर धाकड़,दुर्गेश धाकड़,दीपक सहित अन्य ग्रामीणों ने आज कच्चे मार्गो पर खड़े होकर पंचायत के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की है ।ग्रामीणों ने बताया गायत्री मंदिर के पास खारी मोहल्ला से नांदपुर नाहिया मार्ग की सड़क पंचायत द्वारा 300 मीटर सड़क निर्माण नही करवाई गई है जबकि ग्रामीणों को बारिश में कीचड़ भरे मार्ग से आवाजाही करनी पड़ती  है और अन्य मौसम अन्य दिनों में ऊबड़खाबड़ मार्ग की दिक्कतें होती है।इसके अलावा यह मुख्य मार्ग है लेकिन वर्षो में भी इसका निर्माण नही करवाया गया ।वही पीएचई विभाग द्वारा ग्राम की सड़कों की खुदाई पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई थी जिससे खुदाई के कारण मार्ग में वाहन निकल भी नही पा रहे थे।ग्राम के लोगो ने बताया ग्राम में मार्ग पर लोगो द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है जिसके कारण चौपहिया वाहन निकालने के काफी समय लगता है ।बीते दिनों मरीजो को स्वास्थ केंद्र पहुचाने के लिए काफी परेशानियां हुई ।साथ ही गैस सिलेंडर व आपातकालीन सेवा वाले वाहन नीचे खारी मोहल्ला नही पहुच पाते ग्रामीणों को सिलेंडर व अन्य सामग्रियों को लाने ग्राम के बाहर जाना पड़ रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *