
सारनी। विश्व नर्स दिवस पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के द्वारा नर्सो का सम्मान किया गया। संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह एवं महामंत्री ओमकार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई विश्व नर्स दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय चिकित्सालय वेकोलि पाथाखेड़ा में आयोजित सत्कार समारोह में नर्सों का गुलदस्ता एवं मिठाई देकर सम्मान किया गया। संघ पदाधिकारियों ने नर्सिंग स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति हो, कोरोना संक्रमण काल को सभी समय दिन-रात मरीजों के स्वास्थ्य लाभ होने तक उनकी देख-रेख करने का कार्य अपनी एवं अपने परिवार की चिंता किये बगैर नर्सिंग स्टाफ द्वारा किया जाता है भारतीय मजदूर संघ उनके इस सेवाभाव की भूरि-भूरि प्रशंसा करता है एवं उनका सम्मान करता है। इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह, बिजेन्द्र सिंह, शेषराव बिंजवे, एसके लाल, एसएन बारस्कर, ललित सिन्हा, ओमकार शुक्ला, संजय सिंह, प्रकाश नागले, राकेश सिंह, नरेन्द्र मिश्रा, हरभजन सिंह, अजय प्रजापति, देवेन्द्र कुमार भादे, सत्यम गिरि, मोन्टी मालवी, संतोष सोनी, अशोक मालवीय, केके राय, निर्दिशचन्द्र, जेएस मिश्रा, जयप्रकाश निगम, दिनेश मोहबे, गणेश चौरे, नरेन्द्र सिंह, रवि बिहारे, बीडी डोंगरे, काशीनाथ कापसे सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।