सारनी। पावर इंजिनियर्स एंड एंप्लाइज के क्षेत्रीय कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ जिला सहमंत्री राकेश नामदेव के नेतृत्व में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में ठेका मजदूरों की मुख्य समस्याओं पर चर्चा की। जिसमें समय पर मासिक वेतन किया जाए,डब्ल्यूसीएल के ठेके में काम करने वाले मजदूरों को कोल इंडिया की निर्धारित वेतन ही किया जाए। सुरक्षा के संपूर्ण संसाधन मजदूरों को दिया जाए। मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए क्षेत्र में नए रोजगार के संसाधन बनाऐ जाये। तवा टू माइंस में लगी कंटिन्यू माइनिंग मशीन में लगे मजदूरों को पूर्ण वेतन दिया जाए। मजदूरों को वेतन नहीं मिलने पर डब्ल्यूसीएल प्रबंधक को विरोध में ज्ञापन केंद्रीय कोयला मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे भारतीय मजदूर संघ केे पूर्व जिला मंत्री एवं पीईईए प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम,कोमल सिंह राजपूत,हरि सिंह राजपूत,मनोज कुमार,रामभरोस वर्मा,जावेद खान,महेंद्रसिंह पचौरी,ज्ञानदेव मनोहर प्रवीण मुकेश अहिरवार एवं ठेका मजदूर संघ सारनी के समस्त सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *