- एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

आमला। फोरलेन नेशनल हाइवे पंखा पर दोपहर 2 बजे के लगभग एक कंटेनर ने बाइक सवार को कुचला, औेर कार को टक्कर मार दी जिससे 3 लोगो की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई । दुर्घटना की सूचना मिलते ही आमला, साईंखेड़ा, और बैतूल पुलिस पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई।
साईखेडा थाने के एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि बैतूल की तरफ से रांग साइड से आ रहे कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी और बाइक सवार को कुचल दिया । कार में तीन लोग सवार थे जिसमे दो लोगो की मृत्यु हो गई जिसमे एक महिला व पुरुष था और ड्राईवर गंभीर रूप से घायल था, जिसे हॉस्पिटल भिजवाया है । बाइक सवार भीमराव पिता पंजाबराव उम्र 45 वर्ष की भी मौके पर मौत हो गई तीनो मृतक भोपाल निवासी थे पुलिस मृतको की शिनाख्त व पहचान कर रही है । तीनो शवो को पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। वही कार पुना की होने की जानकारी मिल रही है । पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। आमला पुलिस जांच करने में जुटी है।