बैतूल। भाजपा सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डा.योगेष पंडाग्रे ने मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान को किसानो को गेंहू की बिक्री में आ रही परेषानी से अवगत कराते हुए उनसे कम चमक वाला गेंहू खरीदने एवं खरीदी केन्द्रो की संख्या बढाने की मांग की है। सांसद – विधायक ने किसानो की समस्याओ से कलेक्टर राकेष सिंह को भी अवगत कराया है। सांसद विधायक ने बताया कि ओला एवं भारी वर्षा से किसानो के गेंहू की चमक फीकी पड गई है। जानकारी के अनुसार खरीदी केन्द्रो पर किसानो को गेंहू बेचने में परेषानी हो रही तथा चमकविहिन गेंहू की खरीदी नही हो रही है। इसके अलावा सांसद- विधायक ने कलेक्टर से कहा है कि जिले में कुछ खरीदी केन्द्र बढाए जाए। साथ ही खरीदी केन्द्रो पर टैंट ,पेयजल की व्यवस्था कर सोषल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए खरीदी की जाए। जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने बताया कि शासन द्वारा एफसीआई और अन्य ऐजेसिंयो के माध्यम से एफएक्यु मापदंड अनुसार खरीदी करने के निर्देष है। इस संबध में विभागो के अधिकारी निरीक्षण कर रहे है। शीघ्र ही शासन द्वारा निर्णय लिया जाएगा।