CollectorBetulJansampark फेसबुक पेज से 25 हजार से अधिक लोग जुड़े

बैतूल। कोरोना वायरस से संक्रमण के बचाव एवं रोकथाम के दृष्टिगत जिले में प्रभावशील लॉक-डाउन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों एवं निर्देशों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए Collector Betul Jansampark फेसबुक पेज काफी कामयाब साबित हुआ। नागरिकों ने स्वयं को पल-पल की जानकारी से अपडेट रखने के लिए इस फेसबुक पेज को पसंद किया। जिसके चलते 17 अप्रैल को इस फेसबुक पेज से जुडऩे वाले लोगों की संख्या 25058 तक पहुंच गई है।
इस फेसबुक पेज पर जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर आमजन के लिए जारी किए जाने वाले निर्देशों की सूचना सतत् अपडेट की जा रही है। इसके अलावा महत्वपूर्ण आदेशों-निर्देशों को भी इस पेज पर पोस्ट किया जाता है ताकि लोग प्रशासन के निर्देशों से भलीभांति अवगत रहें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *