सारनी। लॉकडाउन के चलते शहर के ऐसे परिवारों के घर-घर जाकर उन्हें राशन सारनी के कई समाजसेवीयो द्वारा पहुँचाया जा रहा है जो की दैनिक भोगी हैं अर्थात जो रोज कमाते खाते थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उनकी रोजी अभी बिलकुल बंद हो गई है। इसी क्रम में जानकारी देते हुए युवा समाजसेवी मुकेश (बाबू) सिंह ने बताया कि जिन जरूरतमंद परिवारों से मुझे कॉल आ रहे हैं या सूचना प्राप्त हो रही उन सभी तक मेरे द्वारा राशन सामग्री एवं हरसंभव मदद की जा रही है। मेरे द्वारा आमला-सारनी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा यह संकल्प लिया गया हैं। इस दौरान मेरे माध्यम से सभी लोगों से दूरी बनाकर सावधानी रखने एवं सैनिटाइजर, फेस मास्क पहनने की भी अपील की जा रही। इसके साथ ही समाजसेवी मुकेश (बाबू) सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति स्वेच्छा से इस पुनीत कार्य मे सहयोग करना चाहता हो वे उनसे 9425003713 पर सम्पर्क कर सकते है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *