रानीपुर। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो के आवास पर अच्छी फसल पैदावार व अच्छी बारिश के लिए अखंड रामायण का पाठ का आयोजन मंगलवार से प्रारंभ किया गया। जिसमें क्षेत्र के परिजनों ने भाग लिया वह एक से एक बढ़कर भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर अखंड रामायण पाठ का आनंद लिया यह अखंड रामायण पाठ मंगलवार 10:00 बजे से प्रारंभ किया गया जो कि बुधवार 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा इसके पश्चात महा आरती के पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस अखंड रामायण पाठ में भाग लेने की अपील की है।