चिचोली। भारतीय किसान संघ के तहसील इकाई का नव गठन सोमवार को नगर के राठौर मंगल भवन में किया गया। बैठक का शुभारंभ ध्वजारोहण कर भगवान बलराम एवं भारत माता की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलिन के साथ किया गया । कार्यक्रम में नई तहसील कार्यकारिणी में निर्वाचित पदाधिकारियों सदस्यों को तिलक लगाकर स्वागत किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मलैया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम सरले , संभागीय उपाध्यक्ष काशीराम ढावले , तहसील प्रभारी आसाराम ढावले जिला कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मालवीय,पुर्व प्रांतीय सदस्य नेकराम राठौर पूर्व जिला कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया । कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय किसान संघ की रीति नीति के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और संगठन शक्ति अवगत कराया हर किसान जागृत होगा सभी किसानों की समस्याओं का निराकरण होगा । ग्राम समिति से आए हुए अध्यक्ष मंत्री की सहमति से नवीन तहसील इकाई की घोषणा कि जिसमें तहसील इकाई के अध्यक्ष अमरदास यादव, उपाध्यक्ष विनोद खोबरे , मंत्री कमलेश मर्सकोले सह मंत्री इंद्रपाल खोबरे को मनोनीत किया नवगठित तहसील इकाई के मनोनीत सदस्य कोमल यादव, संतोष यादव, टीकाराम खोबरें ,पवन ढाबले दीपक यादव, बद्री खोबरे , संतोष यादव ,ज्ञान सिंह ,उत्तम बारस्कर ,बब्बू गजाम, रेवाराम यादव, मन्नु यादव ,रामकिशोर यादव ,प्रमोद खाडे , भैयालाल, रामकरण आशोले , शिवदीन ईवने , लालमन परते , गंगाधर धोटे, शंभू सलामे को मनोनीत किया गया, भारतीय किसान संघ के तहसील इकाई के गठन में बड़ी संख्या में ग्राम समिति के सदस्य एवं किसान मौजूद रहे|