बैतूल। क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने गुरूवार को दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनसे बैतूल जिले में सैनिक स्कूल खोलने की मांग की है। मुलाकात के दौरान खरगौन से सांसद गजेन्द्र पटेल भी उपस्थित थे। सांसद श्री उइके ने रक्षामंत्री को बताया कि बैतूल जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है तथा यहां से बडी संख्या में युवा सेना में भर्ती होेते है। जिस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने कहा कि सरकार सैनिक स्कूल काफी कम संख्या में खोलती है। इसके बावजूद यदि राज्य सरकार प्रस्ताव भेजेगी तो केन्द्र सरकार उस पर गंभीरता से विचार करेगीं। 

सांसद ने बैतूल-इंदौर हाइवे की दिलाई याद – रक्षामंत्री से मुलाकात के दौरान सांसद दुर्गादास उइके ने उन्हे याद दिलाया कि उनके द्वारा तात्कालीन सांसद द्वय विजय कुमार खंडेलवाल, सुमित्रा महाजन के अनुरोध पर बैतूल-इंदौर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया था। गौरतलब है कि उस समय यह मार्ग स्टैट हाईवे भी घोषित नही था। सांसद ने बताया कि यह मार्ग अब फोरलेन होने जा रहा है। उन्होने रक्षामंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि यदि उस समय यह मार्ग नेषनल हाइवे नही बनता तो क्षेत्र की जनता को और लंबा इंतजार करना पडता।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *