संवैधानिक पद पर आसिन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालो पर की जाए कार्यवाही:- रंजीत सिंह

Estimated read time 1 min read

सारनी। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा के जिला मंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पर सोशल मीडिया पर अनावश्यक टिप्पणी की जा रही है। आमला सारनी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे एवं उनके चिकित्सालय संजीवनी हॉस्पिटल पर बिल का भुक्तान नही करने का समाचार प्राईम टीवी न्यूज़ सबसे आगे में प्रसारीत किया गया। उसके बाद उस झूठे और आधार हीन समाचार को कमलेश बामने, करनलाल चन्देलकर,ललीत यादव,एवं अन्य ने इस झूठे समाचार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व्हाट्सएप पर शेयर कर प्रसारित किया और राजनीतिक द्वेष के चलते विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी की छबी को धुमील करने का काम किया है, साथी ही  कोरोना के खिलाफ लोक डाउन के दौरान लोग  डाउन से प्रभावित जरूरतमंदों के लिए भाजपा कार्यालय में भाजपा मड़ल सारनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वय के व्यय पर सुखा अनाज सब्जी फल एवं अन्य सामग्री इकट्ठा कर पैकीट बनाए जा रहे थे जिसकी प्रेस विज्ञप्ति एवं फोटो भी प्रसारित की गई थी। संबंधित फोटो पर विलास चौधरी,राकेश पटेल अन्य के द्वारा छींटाकशी कर पूरे आयोजन को बदनाम करने का काम किया है । बगड़ोना की भाजपा पार्षद पर कोरोना को लेकर फर्जी न्यूज शोसल मिडिया पर चलाई गयी ।जिसको क्षेत्र के कई लोगो ने पोस्ट को शेयर कर जनप्रतिनिधी को बदनाम करने का प्रयास किया,  एैसे लोगो पर कार्यवाही को लेकर सारनी एसड़ीओपी अभय राम चौधरी को शिकायत कर साइबर एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध करने की मांग की है।
सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार संवैधानिक पद पर आसीन देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग का चरित्र हनन करने का प्रयास पुरे सारनी नगर मे अपशब्दो का प्रयोग  किया जा रहा है। लगातार भाजपा के नेताओं के ऊपर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग का फर्जी आई डी बनाकर भाजपा के पदाधिकरियो के ऊपर पोस्ट सोशल मीडिया पर की जा रही है जिससे भाजपा कार्यकर्ताओ को आपस मे लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है  जो व्यक्तिगत स्वार्थ और राजनीतिक इशारों पर भाजपा के नेताओं की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं साइबर सेल के माध्यम से ऐसे लोगों पर कार्यवाही की जाये ।

More From Author

+ There are no comments

Add yours