सारनी। मध्य प्रदेश विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ शाखा सारनी का वार्षिक चुनाव शुक्रवार को श्रमिक भवन शॉपिंग सेंटर में विभाग प्रमुख नर्मदा पुरम संभाग श्री महेंद्र सिंह ठाकुर एवं मध्य प्रदेश विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ के महामंत्री कमल जैन की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष श्री प्रयागराज गावंडे, सचिव श्री साहेबराव पंडाग्रे, कोषाध्यक्ष महेशदत्त मालवीय, उपाध्यक्ष विश्वनाथ, ठाकरे दशरथ धोटे, बाबूराव माथनकर, दीनानाथ यादव, एन. के. साहू,सह सचिव डी. एन .दुबे, बाबूराव बारस्कर, राजकुमार मालवीय, शीतल प्रसाद राठौर ,धनराज पोटफोडे, को नियुक्ति किया। प्रचार मंत्री वासुदेव साकरे, संगठन मंत्री माधोराव देशमुख एवं कार्यकारिणी में 16 कि मिलकर 40 पदाधिकारियों को निर्वाचित किया गया। सभी ने मिलकर भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति से कार्य करने की शपथ ली। भविष्य में संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा से करने के लिए एकजुट होकर सब ने मिलकर संकल्प लिया। सभी कर्मचारी साथियों से निवेदन है कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित शाखा मध्य प्रदेश विद्युत उत्पादन कर्मचारी संघ शाखा सारनी की सदस्यता चालू है। कार्यालय शॉपिंग सेंटर में आकर सदस्यता लेवे। भविष्य में अनेक कर्मचारियों की समस्या आने वाली है। हमें संगठित होकर इस लड़ाई को लड़ना है भारतीय मजदूर संघ को निजीकरण विरोध आंदोलन चल रहा है।जिसमें जबलपुर मुख्यालय को विशाल आमसभा एवं गेट मीटिंग कर विरोध किया गया। अगली कड़ी में को विशाल प्रदर्शन इंदौर में होगा उसमें अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर रैली को सफल बनाये। और अपने हक की लड़ाई में अपने उद्योग को बचाने के लिए सभी मिलकर ऐसी सभी सेअपेक्षा की गई।