सारनी। पॉवर इंजीनियर्स एवं एम्प्लाईज एसोसिएशन द्वारा युवा विद्युत कर्मियों के समानता के अधिकार के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के तृतीय चरण में 1 फरवरी से 1 घंटे का प्रतिदिन धरना प्रारम्भ किया था धरना नौवें दिन भी जारी रहा सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के गेट क्रमांक 7 पर धरना दिया गया तथा कंपनी कैडर के विद्युत कार्मिकों के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म करने की मांग कर रहे है नौवें दिन के धरना कार्यक्रम में प्रदेश प्रचार सचिव सुनील सरियाम क्षेत्रीय सचिव जगदीश कुमार साहू रामलाल कलाम द्वारा संबोधित किया गया और सभी से आव्हान किया कि सभी लोग इस 1 घंटे के धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और अपने संगठन को मजबूत बनाएं निशांत राठौर, सुरेश मालवीय, अमित चौरे, दीपक मालवीय, हर्षल नखाते, देवेंद्र नागले, सुभाष नागले, कम्पनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *