शाहपुर। नगर परिषद शाहपुर में आज प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष मेले का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम मनसुखदास बाबा की कुटिया से पूजा अर्चना कर शाहपुर नगर में भृमण करते हुए रामनाम की धुन के साथ मन्दिर प्रांगण पहुँचे वहाँ पर पूजा अर्चना कर रामसत्ता का शुभारंभ किया गया।उसके पश्चात मनसुखदास बाबा समिति ने गाजे बाजे के साथ गुरू बाबा साहेब की ध्वज यात्रा लेकर आ रहे भक्तों पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत किया।इसके पश्चात भव्य ध्वज यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए हजारों की संख्या में भक्तगणों ने हिस्सा लिया।ध्वज यात्रा नगर में भृमण करते हुए।राम मंदिर व बाबा मनसुखदास बाबा की कुटिया से होते हुए माँ माचना से जल लेकर ध्वजयात्रा लेकर मनसुखदास बाबा मंदिर प्रांगण में पहुँची उसके पश्चात मंदिर की परिक्रमा करते हुए भक्तगणों ने ध्वज चढ़ाया।जगह जगह भक्तगणों के द्वारा ध्वजयात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए भक्तों को मास्क वितरण किया गया।