• सुबह तीन से चार बजे निकलती है अवैध कोयले से भरी गाड़िया

घोड़ाडोंगरी। राज एक्सप्रेस द्वारा कोल माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान में राज एक्सप्रेस के पास छन छन के खबर आ रही है और इस पूरे मामले में सबसे बड़ी चौकन्ने वाली बात ये है कि स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इससे बेखबर है और इनकी नाक के नीचे से सुबह 3 से 4 बजे के बीच दूल्हारा से निकले अवैध कोयले से भरी गाड़िया प्रतिदिन निकलती है और बैतूल एवम उसके आसपास अनेको ईट भट्टो में इन कोयले की बड़ी मात्रा में खपत होती है। राज एक्सप्रेस ने जब इस पूरे मामले में जानकारी एकत्रित की तो इसमे बैतूल के कोई यादव का नाम सामने आ रहा है जो दूल्हारा की अवैध खदानों से निकले की खपत करवाता है और बड़ी मात्रा में कोयला की सप्लाई करवाता है दुल्हारा में चल रही अवैध कोयला खदानों से प्रतिदिन लाखो का कोयला बेचने वाले कोल माफियाओं का हौसला कितना बुलन्द है इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि ये कोल माफिया प्रतिदिन चार से पांच ट्रक कोयला निकाल कर बेचते है और लाखों की हानि शासन को लगाते है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *