सारनी। कांग्रेस आईटी एवं सोशल मिडिया विभाग की प्रदेश व्यापी तिरंगा यात्रा सारनी में 28 दिसंबर को होगी। यह यात्रा कांग्रेस आई टी एवं सोशल मिडिया विभाग द्वारा भारतीय आन्दोलित किसानो के समर्थन में प्रदेश व्यापी तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी तारत्मय में सारनी क्षेत्र में भी दिनांक 28 दिसंबर को दोपहर 11.30 बजे शांपिंग सेन्टर सारनी से जय स्तम्भ चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली जावेगी। कांग्रेस आई टी सेल के जिलाध्यक्ष भूषणकांति ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जो कि सारनी में भी कांग्रेस पार्टी के सभी विंगो के समर्थन से निकाली जा रही है। इस यात्रा में भूषण कांति ने सभी विंगो के पदाधिकारीयों से निवेदन किया है कि वे सभी प्रातः 11.30 बजे शापिंग सेंटर सारनी में अपनी उपस्थिती दें ताकि रैली को सफल बनाया जा सके।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *