शाहपुर। बिजली बिल जमा न होने के कारण कनेक्शन काटने से नल जल योजना बंद हो गई जिसके कारण ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। मामला शाहपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिलपटी का हे जहां पर पेयजल  संकट से जूझ रहे कहार मोहल्ले  के ग्रामीणों ने आज खाली बर्तन लेकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि   कहार मोहल्ले में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है इसको लेकर पूरे मोहल्ले वासियों ने अपने ही मोहल्ले मैं प्रदर्शन कर विरोध जताया जानकारी मिली है कि ग्राम सिलपटी पंचायत के ऊपर 3 लाख 60 हजार रूपए  का बिल बकाया होने के कारण बिजली विभाग ने पहले कनेक्शन काट दिया था इस जिससे नल जल  योजना  बंद हो गई थी इसके बाद ग्रामीणों ने एक समिति बनाकर चंदा करके नया कनेक्शन लिया था।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *