- अटलजी की जयंती पर विजय भवन में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

बैतूल। अटल जी अपने दौर के ऐसे राजनेता थे जो सभी दलो मे सर्वस्वीकार्य नेता थे। वे अपने ओजस्वी भाषणो और साहित्य मर्मज्ञ के नाते देष में एक अलग स्थान रखते थे। उक्त विचार सांसद दुर्गादास उइके ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में बैतूल गंज व कोठीबाजार मंडल द्वारा अटलजी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा भारत रत्न ,पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित दीवार चित्रकला प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरण भी किए गए। इसी के साथ महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर उनके छायाचित्र पर श्रृद्वासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में विधायक डा.योगेष पंडाग्रे,पूर्व सांसद सुभाष आहूजा,वरिष्ठ नेता रमेष मिश्रा,रेवती प्रसाद सरले,सतीष पाठा,नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, बैतूल गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सांसद श्री उइके ने कहा कि अटलबिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देष के विकास को नये नये आयाम दिए। उन्होने ग्राम विकास पर विषेष ध्यान देते हुए गांवो को मजबूत आधार दिया। श्री उइके ने पं.मदनमोहन मालवीय के बारे में बताते हुए कहा कि वे एक षिक्षा विद चिंतक,विचारक थे जिन्होने षिक्षा के विकास हेतू अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। श्री उइके ने कहा कि दोनो महामानवो ने जो मार्ग हमें दिखाया है हमे आज उनकी जयंती पर ये संकल्प लेना है कि हम उस पर चलकर भारत को एक समृद्व और ऐष्वर्यषाली देष बनाएगें। चित्रकला प्रतियोगिता का किया पुरूस्कार वितरण – कार्यक्रम में भाजपा द्वारा विजय भवन में आयोजित दीवार चित्रकला प्रतियोगिता के पुरूस्कार वितरण किए गए। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के शासनकाल की लोककल्याणकारी योजनाओ को दीवार पर उकेरा गया। चार समूह में प्रतियोगिता आयोजन किया गया था पहले समूह में कक्षा पहली से पांचवी तक में प्रथम डोरी देषमुख, द्वितीय आएषा खान, तृतीय जिनेषा जैन,चेताली अतूलकर, दूसरा समूह कक्षा 6 वीं से 8 वीं में प्रथम लक्ष्मी लिल्लौरे, तीसरा समूह कक्षा 9वीं से 12 वीं में प्रथम वेदांत अग्रवाल, द्वितीय वैष्णवी षिवारे, तृतीय अर्चना टोनपे और ओपन समूह में प्रथम उमा सोनी,द्वितीय दिव्यांषी साहू,तृतीय मनोज यादव को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान की गई। गीतिका बर्डे, तुलिका बर्डे, प्रखर बर्डे, कृष्णकांत लिल्लौरे को सांत्वना पुरूस्कार दिया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता के प्रभारी वरिष्ठ चित्रकार श्रेणिक जैन एवं निर्णायक सदाराम झरबडे को भी अतिथियो द्वारा प्रमाण पत्र व ट्राफी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन कोठीबाजार मंडल महामंत्री विक्रम शर्मा ने एवं आभार गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा द्वारा व्यक्त किया गया।