रानीपुर। रेत का अवैध तरीके से खनन का खेल लगातार जारी है. नदियों में अवैध रूप से चल रहे रेत उत्खनन कार्य से शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा वही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही नदियों के अस्तित्व पर संकट भी गहराता जा रहा है. कई जगह नदियों में रेत की खदान इतने ज्यादा बढ़ गए है कि वहां जनजीवन पर भी इसका असर दिखने लगा है। जानकारी के मुताबिक ब्लॉक के ग्राम अंनकावाड़ी, चारगव, रतनपुर, महकार की नदियों में  रेत के इस अवैध कारोबार में आस-पास के जिले के दबंगों और बाहरी  लोगों का खेल चल रहा है, जो दिन और रात रेत का अवैध कारोबार चला रहे है।यहाँ रेत माफिया द्वारा खदान सीमांकन किये गये चिन्ह को दूरस्त स्थापित कर उत्तखनन क्षेत्र बड़ा बनाकर रेत का उत्तखनन किया जा रहा है । ग्रामीणों का आरोप है कि अगर रेत खनन का विरोध भी किया जाता है तो उन्हें दबंगो द्वारा न केवल धौंस देकर डराया जाता है डर दिखाया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर शासन प्रशासन से मदद मांग भी ले तो उन्हें किसी का सहारा नहीं मिलता इससे ग्रामीण भी डरे हुए महसूस कर रहे है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *