सारनी। कोरोना वायरस को देखते हुए जनता भी लॉक डाउन का पालन कर रही हैं। पुलिस प्रशासन की टीमें जनता से लगातार घर पर रहने की अपील कर रही हैं। उपरोक्त उदगार सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान ने व्यक्त किए है। सारनी थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि 21 दिनों के लॉक डाउन के पालन से कोरोना जैसी बीमारी से बचाव कर सकते है। हालांकि जनता भी लॉक डाउन का पालन कर रही है। जनता के सहयोग से ही बीमारी पर रोक लगी है। सारनी थाना प्रभारी ने कहा कि आवश्यक काम के बगैर घर से नही निकले इस बीमारी के बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। पुलिस प्रशासन ने जनता के सहयोग का आभार माना है। सारनी थाना प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि लॉक डाउन में गंभीर बीमार, मौत होने,डिलेवरी मरीजो को तहसीलदार के माध्यम से पास जारी किए जा रहे है। जिला प्रशासन ने नपा सारनी में कन्ट्रोल रूम बनाया है। आवेदन जमा करके पास ले सकते है। आवश्यक सेवाओं को जनता तक पंहुचाने वाले लोगो को भी पास जारी किए गए है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *