सारनी। विद्या भारती कोरोना वायरस से निपटने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग कर रही है। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को देखते हुए विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा 16 जिलों में 115 भवन और 200 वाहन प्रशासन को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में सतपुड़ा सरस्वती शिक्षा समिति ने सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षों, प्रसाधन और वाहनों का आवश्यकतानुसार उपयोग करने हेतु स्थानीय प्रशासन के समक्ष पेशकश की है। संस्था के प्राचार्य राजेन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष अंबादास सूने एवं सहसचिव जितेन्द्र वर्मा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम को उक्त आशय का पत्र सौंपकर शासन -प्रशासन के द्वारा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने तथा किसी भी आपात स्थिति में सहयोग देने की बात कही। जब जैसी आवश्यकता पड़ेगी विद्यालय को सेवा कार्य के लिए दिया जायेगा। इसमें विद्यालय के कक्षों और वाहनों के साथ साथ समिति और विद्यालय के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह उपलब्ध रहेंगे। समिति अध्यक्ष अंबादास सूने ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी को यथासंभव सहयोग देने के लिए आगे आने की आवश्यकता है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *