शाहपुर। शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन एवं व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश कार्यक्रम के अन्तर्गत तथा आंतरिक गुणवत्ता सुनशचयन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में वेबीनार का आयोजन मंगलवार को गूगल मीट एप के द्वारा किया गया। इस आयोजन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम डी वाघमारे ने कहा कि आज के विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि अच्छा करियर कैसे बनाएं? इसका एक ही उत्तर है अपनी रुचि को जानो, समझो और कमर कसकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ जाओ। सफलता एक ना एक दिन आपके दरवाजे पर दस्तक  अवश्य देगी। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ शीतल चौधरी ने नवीन शिक्षा नीति 2020 के ऊपर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवीन शिक्षा नीति इस प्रकार निर्मित की गई है जिससे आत्मनिर्भर पीढ़ी के साथ-साथ संस्कारवान आधुनिक पीढ़ी का भी निर्माण हो सके। उन्होंने बताया कि इस शिक्षा नीति में भारत में वैश्विक संस्थानों के आगमन के साथ साथ स्थानीय भाषा में शिक्षण व अध्ययन एवं तकनीकी के इस्तेमाल को भी प्रमुखता दी गई है। ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर प्रो. चंद्र किशोर वाघमारे ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए बताया कि आज गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस है, अतः कार्यक्रम में गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि देकर उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में  अच्छा करियर कैसे चुने? विषय पर डॉ संजय बाणकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों से संबंधित महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए। साथ ही निशुल्क कोचिंग का प्रस्ताव भी विद्यार्थियों के समक्ष रखा गया ताकि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। प्रो. नीतू जायसवाल माहोरे द्वारा भारत का भौगोलिक परिचय विषय पर वक्तव्य दिया गया। जिसमें उन्होंने भारत की महत्वपूर्ण स्थलाकृतियों के साथ-साथ भौगोलिक सीमाओं की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। इस वेबीनार में डॉ. नितेश पाल, डॉ. देवेंद्र कुमार रोडगे, प्रो. पूनम देशमुख, प्रो. राकेश हनोते, प्रो. सचिन कुमार नागले,डॉ. पवन  सिजोरिया, प्रो. ज्योति वर्मा, प्रो. राजेंद्र ठाकुर, प्रो. अलकेश सोनारे उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *