शाहपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरमाल में 21 नवम्बर को   65 वर्षीय बुजुर्ग मन्दू पिता गोंदी कुमरे की कुल्हाड़ी मारकर अज्ञात द्वारा हत्या कर दी गई थी जिसकी शिकायत मृतक के पुत्र ने थाना शाहपुर में कई थी जिसपर पुलिस ने 302 का मामला दर्ज किया गया था और जांच शुरू की गई थी| पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है| शाहपुर एसडीओपी महेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि घटना वाले दिन एक युवक सरवन पन्द्राम को घटना स्थल पर देखा गया था पुलिस ने सरवन को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था और पूछताछ की तो आरोपी सरवन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया | एसडीओपी ने बताया कि आरोपी सरवन मृतक मन्दू पर जादू टोना करने का शक करता था आरोपी की पत्नी करीब एक साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी और आरोपी सरवन भी बीमार रहता था इसी वजह से वह मृतक मन्दू पर शक करता था इतना ही नही आरोपी सरवन ने अपनी शादी के लिए मृतक मन्दू से उसकी लड़की का हाथ मांगा था लेकिन मन्दू ने मना कर दिया था इन्ही सब बातों को आरोपी ने अपने मन मे दबाकर रखा था और मौका मिलते ही मन्दू का खून कर दिया। आरोपी सरवन ने घटना वाले दिन शाम 7 बजे मन्दू के घर पँहुचा और मन्दू को अकेला पाकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिसमें मन्दू मौके पर ही ढेर हो गया था पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर  कुल्हाड़ी व आरोपी के कपड़े बरामद किए| पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं  एस.डी.ओ.पी. महोदय अनुभाग शाहपुर के निर्देशानुसार हत्या जैसे गंभीर प्रकरण के आरोपी को 24 घंटे के अन्दर थाना शाहपुर की गठित टीम निरीक्षक शिवनारायण मुकाती , सउनि विनोद मालवीय , आरक्षक मोहित भाटी , नर्मदा निमोदा , मुकेश साध , बुदेश कुमार जोठे , नितेश बारस्कर , महेश जात्रे , महिला आरक्षक मोनिका तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *