सारनी। पावर प्लांट के स्वीच यार्ड से तांबा चोरी के मामले का सारनी पुलिस ने खुलासा किया है। चोरो के पास से पांच बंडल तांबा बरामद किया है। करीबन 350 किलो के आसपास है। जिसकी कीमत करीबन दो लाख बताई जा रही है।टीआई महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि करीबन एक माह से पावर प्लांट के अंदर घुसकर चोरी करने की जानकारी मिल रही थी। प्लांट की चोरी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद,एडिशनल एसपी श्रद्धा जोशी के निर्देशन एवं एसडीओपी अभय राम चौधरी के मार्गदर्शन में एक टीम बनाकर जांच शुरू की गई। उन्होंने कहा कि मुखबिर की सूचना पर मछली कांटा में दबिश देकर 3 लोगो से कड़ी पूछताछ के बाद ताम्बे के पांच बंडल एवं उपयोग में लाई समान बरामद किए हैं । टीआई श्री सिंह ने कहा कि मछ्ली कांटा के आनंद पिता रतन, हसीब पिता लतीफ एवं अनिल पिता रामशय के पास से 25 किलो स्विच यार्ड से काटी गई तांबे की प्लेटों को बरामद किया है। आरोपियों पर धारा 379 एवं विधुत अधिनियम 136 का प्रकरण दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। टीआई श्री सिंह ने कहा कि इस मामले जांच चल रही है। पावर प्लांट की चोरी का खुलासा करने में अहम भूमिका एएसआई फते बहादुर,प्रधान आरक्षक दिनेश झरबड़े,शैलेन्द्र सिंह,हीरालाल, एकानन्द दुर्गेश वर्मा,हेमन्त,सहित अन्य पुलिस कर्मी की रही है।