सारनी। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष बैतूल जिले के विकास पुरुष स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम कार्यक्रम जिला मंत्री रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशिक्षण वर्ग कमलेश सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे, मंडल के पूर्व महामंत्री जीपी सिंह के आतिथ्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ भारतीय जनता पार्टी के विकास पुरुष स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई सभी कार्यकर्ताओं ने क्रमश:बाबूजी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा की बैतूल जिले की आज जो मजबूत स्थिती है उसे पूर्णता विकास के राह पर ले जाने की शुरुआत जिले के पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी ने शुभारंभ किया आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी कार्यालय में उनकी तेरहवीं पु।ण्यतिथि के अवसर पर हम सब एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी के वटवृक्ष के श्री चरणों में पुष्प अर्पित कर रहे हैं जिन्होंने पूरे जिले को संगठन का पाठ पढ़ाया भारतीय जनता पार्टी के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया । इस अवसर पर जिला मंत्री रंजीत सिंह ने उनके साथ कार्य करने का अपना अनुभव सभी कार्यकर्ताओं के बीच साझा करते हुए कहा कि स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी के सानिध्य में मुझे कार्य करने का अवसर मिला उन्होंने आज निवर्तमान में जो भारतीय जनता पार्टी के अग्रज नेता है उन सभी को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा उसे परिचय कराते हुए संगठन के साथ मिलकर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को गले लगा कर किस तरह से चलना पड़ता है वह सीख प्रदान की। जिले में चाहे वह लोनिया में बिजली हो बेलुंड में बिजली हो, बीएसएनएल का शुभारंभ हो, अब्दुल्लागंज से बैतूल तक राज्य मार्ग की सड़क हो,तवा टू खदान की सौगात,स्टाप ड़ेंम,ड़ेम जैसे बड़े-बड़े काम कराने का श्रेय स्वर्गीय बाबूजी को जाता है। इस अवसर पर कमलेश सिंह ने मंच साझा करते हुए बाबूजी को याद करके बताया कि भारतीय जनता पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को स्नेह और प्यार से कार्य कराना जिले को सिखाया है अपने संघर्षशील जीवन में जब बैतूल जिला पूर्णत: कांग्रेसी युक्त था बाबू जी ने अपने नेतृत्व में पूरे जिले को कांग्रेस मुक्त किया अपने जीवन काल में सहकारी बैंक के अध्यक्ष नगर पालिका के अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के जिले के अध्यक्ष विभिन्न पदों को पदासीन रहते हुए चार बार बैतूल जिले से स्थानीय उम्मीदवार के रूप में सांसद बने रहे उन्होंने अपने अंतिम दिनों में भी आराम नहीं किया संगठन के मुखिया बनकर चरैवेति चरैवेति के नारों से अपने आप को आत्मसात करते हुए संगठन का कार्य करते रहें ऐसे नेता विरले होते हैं। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय मदने, राजकुमार नागले, नागेंद्र निगम, रेवा शंकर मगरदे, मनोज ठाकुर,मुकेश यादव, महेंद्र पंवार, शिबू सिंह, राकेश सोनी, गोलू राजपूत, योगेश बर्डे,मनीष धोटे, रमेश हारोड़े, राजू साहू, विनय राय, प्रवीण सोनी, संजीत चौधरी, राहुल कापसे, सुनील पाटिल,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।