8 दिन में दूसरी बार MP आ रहे प्रधानमंत्री मोदी

Estimated read time 1 min read
  • ग्वालियर से 19 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 दिन में दूसरी बार और 7 महीने में 8वीं बार मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। मोदी 2 अक्टूबर को ग्वालियर से देश में अलग-अलग जगह के 19 हजार करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें इंटरनेशनल दिव्यांग स्पोर्ट्स सेंटर और दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेस का वर्चुअली लोकार्पण भी शामिल है। मेला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मंच को ग्वालियर किले की थीम पर तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री सोमवार दोपहर 3 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक PM हेलिकॉप्टर से 3.30 बजे कार्यक्रम स्थल मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा 9 केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री शाम 5.25 बजे ग्वालियर से दिल्ली रवाना होंगे।

ग्वालियर से इन विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

  • 1880 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले पांच रोड प्रोजेक्ट का भूमिपूजन।​​​​​​​
  • मध्यप्रदेश से गुजर रहे 244.50 किलोमीटर लंबे दिल्ली – बड़ोदरा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1296 आवासों का लोकार्पण कर एक महिला हितग्राही रेखा श्रीवास्तव को चाबी देंगे।
  • ग्वालियर समेत देश के अलग – अलग शहरों में प्रस्तावित 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास।
  • इंदौर में ITI की एकैडमिक बिल्डिंग का लोकार्पण। हॉस्टल और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क का भूमिपूजन।
  • उज्जैन की इंट्रीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप का भूमिपूजन।
  • श्योपुर के 720 गांवों को पानी के पानी मुहैया कराने के लिए तीन जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट का भूमिपूजन।
  • ग्वालियर से सुमावली तक चलने वाली मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण।

More From Author

+ There are no comments

Add yours