बैतूल। वर्षाऋतु के बाद पहाड़ी नदी-नालों में बहते पानी को रोकने के लिये इन दिनों बैतूल जिले के सैंकड़ों ग्रामों में बोरी बन्धान बनाकर जल महोत्सव मनाया जा रहा है । विद्या भारती जनजाति शिक्षा और भारत भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा ग्रामवासियों के साथ मिलकर इस महत्वपूर्ण अभियान से ग्राम-ग्राम में जल संग्रहण का कार्य किया जा रहा है । एक #बोरीबन्धान से 25 से 50 एकड़ की सिंचाई होती है । बोरी बन्धान का तुरन्त लाभ मिलने से ग्रामवासी भी इसमे बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं । बुधवार को ग्राम रामपुरमाल में जनभागीदारी से ग्राम की मोंगा नदी पर जनभागीदारी से 300 से अधिक बोरियों का बन्धान बनाया गया । #जलसंरक्षण के इस सामुहिक कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री मंगलसिंह धुर्वे , श्रीमती विमलाबाई/बाबूलाल उइके(सरपंच) श्री पुन्नू धुर्वे (उपसरपंच) संतोष वाडीवा भूतपूर्व सरपंच, संतोष पंद्राम (भूतपूर्व जनपद सदस्य) गणेश धुर्वे,यशवंत पंद्रम, राजू वाडिया,रामभरोस पंद्राम, गीता उइके, प्रहलाद जोठे, राहुल यादव, आदर्श ग्राम बाचा से देवसु कवड़े, अनिल उइके, मिथलेश कवड़े तथा ग्रामवासियों ने सहभाग किया ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *