सारनी। कोल नगरी पाथाखेड़ा के एक बेरोजगार को ग्रेजुएशन की मार्क शीट देने के नाम पर एक लाख 70 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पाथाखेड़ा के दुर्गेश कुमार ने बताया कि 4 नंबर  पाथाखेड़ा  में रहने वाले धर्मराज रघुवंशी ने ग्रेजुएशन की मार्क शीट बनाने के नाम पर 1 लाख 70 हजार रुपये लिए थे । करीबन एक साल बीतने के बाद भी मार्क शीट नही दी है। पैसा वापस मांगने पर पुलिस वाले का रिश्तेदार बताकर उल्टा मुझे धमका रहा है। दुर्गेश कुमार ने कहा कि इस मामले में पाथाखेड़ा चौकी में मौखिक शिकायत की थी । चौकी से एक पुलिस कर्मी धर्मराज रघुवंशी के पास गया था।  धर्मराज ने मुलताई थाने में पदस्थ एक पुलिस अधिकारी को रिश्तेदार बताकर पुलिस कर्मी को ही धमकाने लगा था। दुर्गेश कुमार ने कहा कि धर्मराज रघुवंशी पहले भी कुछ लोगो को नोकरी लगाने एवं फर्जी मार्क शीट बनाने के नाम पर पैसा लेने की वजह से जेल जा चुका है। दुर्गेश कुमार ने कहा कि पैसा फोन पे के जरिये दिया है । जिसका रिकार्ड में पास है। उन्होंने कहा कि धर्मराज रघुवंशी ने प्रियांक एवं गणेश की ग्रेजुएशन मार्क शीट बनाने के लिए पैसा लिया था । इन दिनों धर्मराज खदान में निजी ठेकेदार के पास काम कर रहा है । कई बार पैसा वापस मांगने पर आजकल दे दूँगा करके गुमराह कर रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *