सारनी। कोरोना वायरस जैसी महामारी के खिलाफ जंग में नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आगे आकर कर्मवीर और जरूरतमंदों को भोजन स्वल्पाहार और सूखा आहार वितरित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में नगर के युवा समाजसेवी राकेश बारंगे, पार्षद संदीप झपाटे, विश्वजीत विश्वास, विजय वानखेडे, रोहित देशमुख के नेतृत्व में 150 से अधिक कर्म वीरों को स्वल्पाहार कराया गया। पाथाखेडा चौकी में पदस्थ पूरा स्टाफ, नगर सैनिक, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी, फायर ब्रिगेड के कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं अन्य लोगों को स्वल्पाहार कराया गया। सभी ने इस अवसर पर कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर लगातार समाजसेवियों द्वारा जरूरतमंदों को आवश्यक उपयोग की वस्तु एवं कर्म वीरों के सम्मान की बात कही गई थी। उसी के संबंध में नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न समाज सेवी संगठन आगे आकर सभी जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुओं को वितरित कर रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद संदीप झपाटे ने बताया कि पूर्व में भी हमारे द्वारा वाडो में पहुंचकर जरूरतमंदों को सब्जियां एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई थी और आगे भी कराई जाएगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *