- बाबा मठारदेव खेल समिति के तत्वावधान में आयोजन, आज भी होंगे रोमांचक मुकाबले, 22 नवंबर को होगा फाइनल मुकाबला
सारनी। शहर के रामरख्यानी स्टेडियम में पंडाल प्रीमियर लीग पी.पी.एल सीजन-5 के दूसरे दिन शुक्रवार 20 नवंबर को चार रोमांचक मुकाबले हुए। बाबा मठारदेव खेल समिति के तत्वावधान में प्रतिवर्ष रामरख्यानी स्टेडियम में पंडाल प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पी.पी.एल. सीजन-5 का आयोजन गुरूवार 19 नवंबर से शुरू हुआ। स्पर्धा के दूसरे दिन शुक्रवार 20 नवंबर को पहला मैच सतपुड़ा टाइगर्स और रेड डायमंड के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सतपुड़ा टाइगर्स ने निर्धारित 10 ओवर में 142 रनों का लक्ष्य दिया। रेड डायमंड ने 2 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। दूसरा मैच इक्का 11 एवं अथर्व किंग के बीच हुआ। इक्का 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। अथर्व किंग ने 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरा मैच अजलान बादशाह और धमाडे लायंस के बीच हुआ। धमाडे लायंसने 190 रनो का लक्ष्य रखा। अजनाल बादशाह केवल 94 रन ही बना सकी और मैच हार गए। अरुण बंछोर ने 122 रन बनाकर मेन ऑफ द मैच रहे। चौथा मैच रेड डायमंड और अथर्व किंग के बीच हुआ। रेड डायमंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 108 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी अथर्व किंग मात्र 91 रन ही बना पाई। रेड डायमंड से हर्ष एचडी एवं अथर्व किंग से अमित शाह मेन ऑफ द मैच रहे। स्पर्धा के सफल आयोजन में मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी, नगर पालिका परिषद सारनी, पुलिस प्रशासन, व्यापारी संघ सारनी, गणमान्य नागरिकों एवं खेल प्रेमियों का विशेष सहयोग होता है।
आज खेले जाएंगे ये मुकाबले
स्पर्धा के तीसरे दिन 21 नवंबर को पहला मैच सतपुड़ा टाइगर्स और धमाड़े लायंस के बीच होगा। दूसरा मैच अलजान बादशाह और अथर्व किंग के बीच होगा। तीसरा मैच इक्का-11 एवं सतपुड़ा टाइगर्स के बीच होगा। चौथा मुकाबला रेड डायमंड एवं धमाड़े लायंस के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले 22 नवंबर को सुबह 9 बजे से रामरख्यानी स्टेडियम में होंगे।