• भारत जागो अभियान के तहत भयमुक्त कोरोनाकाल बनाने आंदोलन

बैतूल। भारत जागो अभियान के तहत स्वदेशी कार्यकर्ता, गौसेवक, गांधीवादी कार्यकर्ता शहर के लल्ली चौक के समीप जयस्तंभ चौक कोठीबाजार बैतूल पर रविवार 1 नवंबर को दोपहर 1 बजे से जुटेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे भारत जागो अभियान के तहत भयमुक्त कोरोनाकाल बनाने आंदोलन को जिले में गति प्रदान करेंगे। इस धरना प्रदर्शन के पश्चात् डब्ल्यू.एच.ओ. द्वारा लोगों के मन में कोरोना भय बनाने के चलते उसका पुतला दहन किया जायेगा और इसके बाद प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम बैतूल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। यह जानकारी देते हुए राजीव दीक्षित प्रशंसक समिति बैतूल के स्वदेशी कार्यकर्ता गिरीश खंडेलवाल ने बताया कि स्वदेशी आंदोलन के प्रणेता भाई राजीव दीक्षित के प्रशंसकों द्वारा गत 2 अक्टूबर को भी गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सत्याग्रह अंादोलन किया था। इसी तारतम्य में अब कल 1 नवंबर को सांकेतिक राष्ट्रीय सत्याग्रह आंदोलन होगा जिसमें बतलाया जाएगा कि कोविड़-19, जो कि भारत सहित पूरे विश्व में एक महामारी के रूप में बताकर, जो भय का माहौल बनाया जा रहा है, वह सरासर गलत है। कोविड़-19 भी अन्य बीमारियों के समान सिर्फ  एक बीमारी है जिसमें मृत्युदर मात्र 2 प्रतिशत ही है। जबकि अन्य बीमारियों में मृत्युदर इससे कहीं ज्यादा होने के बावजूद हम इन बीमारियों के बीच भयमुक्त माहौल में रह रहे हैं, तो अब कोरोना से क्या भय। भारत जागो अभियान के सांकेतिक राष्ट्रीय सत्याग्रह आंदोलन से लाइव जुडऩे वालों की मांगें है कि कोरोना के लिए टीकारण अनिवार्य न हो, बल्कि जबरदस्ती टेस्टिंग न करके हर नागरिक को इलाज चुनने का अधिकार मिले। गांधीजी कहते थे अपना डाक्टर खुद बनें, इसलिए इस आंदोलन/प्रदर्शन के द्वारा यह बतलाया जाएगा कि इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए खुद कैसे डॉक्टर बनें और कै से कोरोना को हराएं। साथ ही अब फिर से लोगों को लॉकडाउन न झेलना पड़े। मानव स्वास्थ्य पर कोरोना भय का हानिकारक प्रभाव न पड़े, इन्हीं मूलभूत मांगों के चलते स्वदेशी व गांधीवादी कार्यकर्ताओं ने सभी प्रबुद्धजनों से मार्मिक अपील की है कि वे स्वयं इस राष्ट्रीय सत्याग्रह आंदोलन से जुड़ें और अन्य लोगों को भी जोड़ें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *