• श्रद्धाजंलि देने आए लोगो को फलदार पौधो एवं श्रीमद् भागवत गीता सप्रेम भेट

सारनी। जिले के ग्राम रोंढ़ा के मूल निवासी बैतूल उतर वन मण्डल से सेवानिवृत वनपाल स्व.श्री दयाराम पंवार को पाथाखेड़ा में आयोजित श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में श्रद्धाजंलि देने आए लोगो को फलदार पौधो के संग श्रीमद् भागवत गीता के साथ मास्क एवं सेनेटाइजर की स्प्रे भी सप्रेम भेट करते हुए स्वर्गीय दयाराम पंवार के परिजनो ने श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में कोविड़ 19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमो का पालन करते हुए सभी श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में आए लोगो को सेनेटराइज कर उन्हे मास्क लगा कर कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति को एक संदेश देने का प्रयास किया। बैतूल जिला पेशनर्स एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष श्री रामचरण साहू ने इस अवसर पर कहा कि उनके बड़े भाई समान स्वर्गीय दयाराम पंवार के संग उन्होने भी वन विभाग में अपनी सेवाए दी है। बड़े भैया (श्री दयाराम पंवार) अपने सेवा काल एवं जीवनकाल में हरियाली के पक्षधर रहे है। उनकी सेवाओ में उतर वन मण्डल की अनेक नर्सरी में उनके लगाए पौधे आज फलदार पेड़ बन चुके है। मुझे प्रसन्नता है  कि आज उनकी श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में एक बार फिर उनके परिजन फलदार पौधो को सप्रेम भेट कर उन्हे हरे भरे फलदार पेड़ के फलो के रूप में देखना चाहते है। उनका जीवन भी फलदार एवं छायादार पेड़ो की तरह रहा है। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में पाथाखेड़ा के स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत रहे श्री विजय कुमार आर्य (उपाध्यक्ष घोड़ाडोंगरी ब्लाक पेंशनर्स एशोसियेशन एवं सेवानिवृत शिक्षक) ने श्रद्धाजंलि पत्रक को पढ़ कर सुनाया। श्री एन आर कनाठे (अध्यक्ष पेशनर्स एशोसियेशन घोडाडोंगरी ब्लाक शाखा) एवं बैतूल जिला पेशनर्स एसोसियेशन  जिला प्रवक्ता श्री एम एल साहू ने उक्त पत्रक को निवृत कर्मचारी संघ की ओर से स्वर्गीय दयाराम पंवार के ज्येष्ठ पुत्र रामकिशोर पंवार को सौपा। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र के सेवा निवृत डिप्टी डायरेक्टर शिवपाल सिंह राजपूत, भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा पंवार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत पगारिया, कांग्रेस नेता विजय उपराले, जिला भाजपा मंत्री रंजीत सिंह, जिला क्षत्रिय पंवार समाज संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू पंवार, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, सीके मेश्राम मुख्य नपा अधिकारी सारनी , स्वास्थ निरीक्षक कमल भावसार, श्री किशोर महोबे,वरिष्ठ पत्रकार नवनीत गर्ग, मयंक भार्गव, आंनद सोनी, राजेश भाटिया,  सुनील पलेरिया, अजय पंवार, राज मालवीय,  मनोज अतुलकर, सन्नी मनीगिर, चित्रकार एवं आरटीआई एक्टीविस्ट संजीव डफरे, जम्प के जिलाध्क्ष राधेश्याम सिन्हा, पंकज सोनी, जन आस्था के संस्थापक संजय शुक्ला पत्रकार, अकिल अहमद अक्कू, रिशु नायडू , सतेन्द्र परिहार, अधिवक्ता संजय शुक्ला पप्पी भैया,  भाजपा नेता मनीष मिसर, पत्रकार नीतिन पगारिया, नीतिन अग्रवाल, अजुंमन कमेटी सारनी के अध्यक्ष रहमान खान, कांग्रेस नेता मोहम्मद इलियास, शेख रफीक, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा, पत्रकार काली चौरसे, नन्हे चन्द्रवंशी, छबि भारद्धाज, कृष्ण कुमार गुप्ता, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में स्वर्गीय दयाराम पंवार के परिजनो एवं मित्रो के साथ – साथ उनके संग सेवारत वन विभाग के कर्मचारी एवं अन्य स्नेही जन मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *