आमला। कोरोना काल में जहां देश डरा सहमा हुआ है वही श्रद्धालुओं में भक्ति के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास आस्था जुड़ी हुई है। बात करें हम आमला ब्लाक के प्रसिद्ध मां रेणुका मंदिर की जिसमें माता रानी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओ कि रोज संख्या बढ़ती जा रही है विगत 20 वर्षों से मंदिर के आसपास के ग्रामों में कोई बड़ी प्राकृतिक आपदा इन क्षेत्रों में नहीं आई है और ना ही इन ग्रामों में कोरोना बीमारी पहुंची है क्योंकि माता रानी का आशीर्वाद आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।
श्रद्धालु भी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एवं मास्क लगाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं इसी बीच समाजसेवियों ने मंदिर परिसर में फल वितरण किया इसके पश्चात पूरे मंदिर प्रांगण की साफ सफाई की एवं मंदिर स्थित दुकानदारों को सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया। पूरे प्रांगण से निकला हुआ गीले कचरे को वर्मी कंपोस्ट में डालकर खाद बनाने के लिए उपयोग में लिया गया इस मौके पर समाजसेवी प्रकाश झरबडे के द्वारा 1 क्विंटल केला प्रशाद के रूप में वितरण किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से गणेश यादव भाजपा नेता,विमल बचले समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन आमला,लखन यादव अध्यक्ष मां रेणुका पर्यावरण विकास समिति बोरी खुर्द, शरद बेडरे, गजेन्द्र सिकरवार,कमलेश यादव, हरिनारायण चौरसिया, गजानंद झरबडे, हरी मोहबे,विजय यादव, राजगिर गोस्वामी, राजा चंदेल,विशाल,नीलेश चंदेलकर,विजय यादव,देवेन्द्र यादव शामिल हुए।