72 घंटे में मिलन ढाबे के संचालक की हत्या का सारनी पुलिस ने किया खुलासा

Estimated read time 1 min read
  • सुहाग पर भारी पड़ी जिस्म की आग अपने ही पति को उतारा मौत के घाट

सारनी। छतरपुर मार्ग पर संचालित होने वाले मिलन ढाबे के मालिक की हत्या की गुथी सारनी पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा कर इसमें हत्या की साजिश रचने वाली 38 वर्षीय सीमा साकरे को हत्या,हत्या का षड्यंत्र एवं सबूत छुपाए जाने के मामले में गिरफ्तार करके शनिवार जिला महिला जेल भेज दिया गया है।मिलन ढाबे के संचालक की एक फरवरी को सुबह 8:30 बजे उन्हीं के ढाबे के कमरा नंबर 101 में सर पर हथोड़ा मार कर आग के हवाले कर दिया गया था जिससे मिलन ढाबा संचालक के मालिक शैलेन्द्र साकरे की मौत हो गई थी। इस घटना को अंजाम देने में उनकी 38 वर्षीय पत्नी सीमा साकरे और उसके 28 वर्षीय प्रेमी हेमंत बाबरिया के खिलाफ सारनी पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने का मामला पंजीबद्ध किया है।जबकि घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी हेमंत बाबरिया की तलाश में सारनी पुलिस जुट चुकी है। हत्या की जानकारी लगने के बाद सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी को संपूर्ण घटना की जानकारी देने का कार्य किया गया और सारनी एसडीओपी के माध्यम से दोनों उच्च अधिकारियों को इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए और एक के बाद एक कड़ी जुड़ती गई और आरोपी खुद ब खुद पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
नवंबर 2022 से शुरू हुआ प्रेम प्रसंग
72 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा करने के बाद शनिवार को सारनी थाना प्रभारी रत्नाकर हिगवे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नवंबर 2022 में मिलन ढाबे का संचालन दीपक किया करता था और दीपक के ढाबे पर हेमंत बावरिया सुपरवाइजर का काम करता था और तब ही सीमा साकरे से हेमंत बावरिया का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और सभी मर्यादाओं को दरकिनार करके सीमा अपने प्रेमी के साथ रासलीला मनाने में मग्न रही अब जब शैलेंद्र साकरे इन दोनों की मोहब्बत में बाधा पहुंचने लगा तो दोनों ने मिलकर शैलेंद्र साखरे को इटारसी के नशा मुक्ति केंद्र में शराब छुड़वाने के लिए उपचार के बहाने भर्ती करा दिया लेकिन शैलेंद्र साखरे की बेटी की जीद के आगे सीमा को झुकना पड़ा और 15 दिन के बाद ही नशा मुक्ति केंद्र इटारसी से शैलेंद्र साकरे को वापस मिलन ढाबे लाया गया,लेकिन 10 जनवरी की रात में शैलेंद्र साकरे और उसकी बेटी ने सीमा और हेमंत बावरिया को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और उसी दिन सीमा साकरे ने अपने पति की हत्या करवाने का बीड़ा उठा लिया।सीमा इटारसी पहुंचकर हेमंत बावरिया को खुले शब्दों में कहा कि यदि मुझसे रिश्ता रखना है तो तुझे शैलेंद्र  की हत्या करनी पड़ेगी यदि तुझसे यह हत्या नहीं होती है तो तू बता मैं दूसरे से मदद ले कर इसकी हत्या करवा दूंगी घटना के एक दिन पहले सीमा साकरे,शैलेंद्र साकरे के बीच ढाबे के संचालन और किराए को लेकर विवाद भी हुआ उसके दूसरे दिन ही हेमंत बावरिया ने 8ः30 बजे के लगभग शैलेंद्र ठाकरे के कमरा नंबर 101 में पहुंचकर सर पर दो-तीन बार हथौड़ी से वार करने के बाद उसे आग के हवाले कर के घटनास्थल से फरार हो गया। जिसकी वजह से शैलेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इसकी जानकारी आशियाना ढाबा संचालक समीर मसीद को लगती ही उन्होंने संपूर्ण घटना की जानकारी पाथाखेड़ा एवं सारनी पुलिस को देकर सीसी कैमरा खंगालने का कार्य किया जिसमें आरोपी हेमंत बावरिया ढाबे में घुसते और बाहर जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था उसके बाद सारनी पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पूरा तंत्र झोंक दिया जिसका परिणाम यह निकला कि 72 घंटे के भीतर ही इस हत्याकांड का खुलासा सारनी पुलिस ने करके एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि हेमंत बाबरिया की तलाश में कुछ स्थानों पर पुलिस दल को रवाना किया है और जल्द ही हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सारनी पुलिस को सफलता मिल जाएगी।
घटना के बाद से शैलेंद्र का पालतू कुत्ता और बेटी है सदमे में
सीमा के जिस्म की आग कुछ इस तरह भड़क गई थी कि उसने सभी मर्यादाओं को तार-तार करते हुए अपनी सीमा को लांग कर अपने पति की हत्या कराने जैसा जघन्य अपराध कर लिया इस जघन्य अपराध में उसकी नाबालिग 14 वर्षीय बेटी इसके सामने सबसे बड़ी परेशानी आ खड़ी हो गई है कि अब वह किसके साथ रहे एवं उसकी जीविका का पालन कैसे हो इसके अलावा शैलेंद्र ने अपने मिलन ढाबे की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जर्मनशेफर्ड का कुत्ता पाल रखा था और घटना के दिनांक से कुत्ता भी सदमे में है कुत्ता हेमंत बाबरिया पर इसलिए हमला नहीं कर पाया क्योंकि वह हमेशा इस ढाबे में रहता था और जर्मनशेफर्ड के कुत्ते को हाथ से भोजन करवाया करता था जिसकी वजह से वह उस पर हमला नहीं कर पाया,और इसका लाभ लेते हुए इस हत्या जैसे जघन्य अपराध को करने में वह सफल हुआ है।
इनका कहना है
मिलन ढाबे के संचालक शैलेंद्र साकरे की हत्या प्रेम प्रसंग अवैध संबंध की वजह से की गई है इस हत्या में शैलेंद्र की पत्नी सीमा साकरे और उसका प्रेमी हेमंत बाबरिया मुख्य आरोपी है दोनों के खिलाफ धारा 302,201,120 बी,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर के सीमा ठाकरे को शनिवार गिरफ्तार कर जिला महिला जेल भेज दिया गया है। जबकि हेमत बाबरिया की गिरफ्तारी के लिए दो-तीन स्थानों पर दबिश देने का कार्य किया गया है जल्द ही हेमत को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रत्नाकर हिगवे थाना प्रभारी सारनी 

More From Author

+ There are no comments

Add yours