• विधायक डॉ. पंडाग्रे ने मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

सारनी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश उपचुनाव अप्रभावित 33 ज़िलों में 1,359 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 4,120 किमी लंबी 12,960 ग्रामीण सड़कों का ई-लोकार्पण किया जिसके अंतर्गत सीएम शिवराज सिंह  चौहान द्वारा ग्राम शोभापुर कि 1 किलोमीटर ग्रेवल सड़क का भी लोकार्पण किया गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्राम की सरपंच सेवंती उइके से चर्चा भी की। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री  ने ग्राम के विकास कार्यों की स्थिति किसानों एवं प्रवासी मजदूरों के बारे में जानकारी ली और ग्राम के सरपंच ने चर्चा के दौरान शिवराज सिंह चौहान की चौमुखी विकास की योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम में उपस्थित आमला क्षेत्र के विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने शिवराज सिंह चौहान की कर्तव्यनिष्ठा और कार्यक्षमता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। विधायक डॉ. ने कहा कि पूर्व की 14 महीने की कांग्रेस की सरकार लगातार धन के अभाव का रोना रोती थी हर कार्य में पैसा नहीं है कहकर हाथ खड़े कर दिया जाता था। किंतु मुख्यमंत्री की कर्तव्यनिष्ठा दृढ़ निश्चय से प्रदेश के विकास को गति मिली है। विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि इस ग्रेवल सड़क के बनने से पुनर्वास केंद्र चोपना एवं शोभापुर गांव की जनता को नगरीय क्षेत्र सारनी से आसानी से कनेक्ट किया गया है। पहले लगभग 20 किलोमीटर का फेरा लगाकर ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र सारनी में आते थे किंतु इस ग्रेवल सड़क के बनने से 20 किलोमीटर के फेरे की बजाय सिर्फ 1 किलोमीटर का सफर कर ग्रामीण जन सारनी नगर से जुड़ सकेंगें। कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान  ने कहा कि मैं आपको वचन देता हूँ, अगले तीन सालों में कोई भी गरीब नागरिक कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सभी को पक्का मकान मिलेगा। कोरोना काल में भी हमने निर्माण कार्य जारी रखा और इतनी सड़कें निर्मित की इन सभी सड़कों को मैं आप सभी ग्रामवासियों को समर्पित करता हूँ। जो गांव अभी छूट गए हैं, उन्हें भी सड़क की सौगात दी जाएगी। जब मैं मुख्यमंत्री बना तो कोरोना का प्रकोप था। हमारी कर्मठता के चलते आज इसका संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है। हमें सावधानी बरतनी है। जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक मास्क ही वैक्सीन है, सावधानी में ही सुरक्षा है कोरोना काल में गेहूँ का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ, हमने भी तैयारी की और 129 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जित कर पंजाब को पीछे छोड़ा और किसानों के खातों में रु. 25,000 करोड़ डाले  खेत सड़क योजना के माध्यम से हम खेतों तक सड़कों को पहुंचायेंगे, ताकि किसान अपने खेतों से उपज बेचने के लिए आसानी से बाजार तक पहुंचा सके। ऐसे प्रयासों से किसानों की आय दोगुनी होगी प्रवासी मज़दूर जो वापस आ रहे थे, उन्हें मनरेगा के अंतर्गत रोजगार दिया स्किल्ड लेबर्स के लिए रोजगार सेतु बनाया करीब 37 लाख गरीबों को पात्रता पर्ची बाँट कर उन्हें राशन उपलब्ध कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने कोरोना काल में गरीबों को नि:शुल्क अनाज प्रदाय की व्यवस्था करायी। शोभापुर पंचायत के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में जिला कलेक्टर राकेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ एम एल त्यागी, जनपद अध्यक्ष सुशीला वरकड़े, जनपद उपाध्यक्ष मिश्रीलाल परते, जनपद सीईओ दानिश अहमद, संरपच सेवंती गणेश उईके, अखिलेश खंडेलवाल, जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र तिवारी, तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, पीजे शर्मा, कमलेश सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, सारनी मंडल अध्यक्ष सुधा चद्रा, लिखीराम यादव, किशोर बरदे फूलचंद यादव, गणेश उईके, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, संजय अग्रवाल, जीपी सिंह, किशोर मोहबे, प्रकाश शिवहरे, मैनेजर खंडेलवाल, उमेश आरसे, सन्तू उइके, मानिक राव नर्रे, सुकुल उइके, भगू उईके, विनय मदने, शिबू सिंह, अमर लाल, खून्नू नर्रे,  सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *