- भूमाफिया के दलाल से रिश्वत लेकर बना डाली पुलिया- उपसरपंच नितेश भुजवरे
घोड़ाडोंगरी (पंकज नागवंशी )। ग्राम पंचायत घोड़ाडोंगरी में सरपँच पति और सचिव की मनमानी के काले कारनामे की परतें दिन पर दिन निकलते आ रहे है।
इस बार नया मामला एक भूमाफियों को व्यक्तिगत लाभ पहुचाने के पुलिया का निर्माण कर दिया और सबसे अचरज की बात ये है कि आगे सिर्फ भूमाफिया की जमीन है और न ही आवगमन का कोई रास्ता और न आबादी इसके पहले कई बार शिकायत होने के बाद जनवरी में जनपद पंचायत द्वारा मामले की जांच भी करवाई गई जिसमें पंचायत द्वारा किसी अन्य को लाभ पहुंचाने के लिए निर्माण कार्य कराया जाना पाया गया जिसके लिए जनपद पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत घोड़ाडोंगरी पर कार्रवाई प्रस्तावित किए जाने की बात कही गई थी किंतु लगभग चार माह का समय गुजर जाने के बाद भी आज तक ना तो पंचायत पर रिकवरी निकाली गई है और ना ही कोई कार्रवाई प्रस्तावित की गई है ग्राम पंचायत के उपसरपंच नितेश भुजवरे ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा हमें निर्माण कार्य के संदर्भ में कोई जानकारी नहीं दी गई थी बाद में आपत्ति एवं समाचार प्रकाशित होने पर पंचायत ने हमें इसकी जानकारी दी पंचायत द्वारा निर्माण कार्य में जिस स्थान पर कार्य किया गया था वह जमीन किसी अन्य की थी लाभ पहुंचाने के लिए यह कार्य हुआ था जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है जिसके कारण पँचायत की राशि का दुरूपयोग निरन्तर सरपँच पति,और सचिव द्वारा मनमानी से बिना प्रस्ताव लिए किया जा रहा है हम वार्ड क्रमांक एक के पुलिया निर्माण की पूरी जानकारी एकत्रित करके जिला कलेक्टर एवम उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग करेंगे।