सारनी। आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी जिला बैतूल के जिला अध्यक्ष आदित्य बावला शुक्ला जी का प्रथम आगमन हुआ । प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी कर जिला अध्यक्ष जी का स्वागत किया कार्यालय जिला मंत्री रंजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशिक्षण वर्ग कमलेश सिंह,महामंत्री किशोर बर्दे, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, ग्रामीण भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंजाब राव बारस्कर, जीपी सिंह एवं बैतूल से पधारे विवेक जैन जी, अनिल सोलंकी, के मुख्य आतिथ्य में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर भाजपा के पित्र पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन किया गया। उसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त युवा जिला अध्यक्ष जी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला ने कहां की भारतीय जनता पार्टी के जिले में 29 मंडलों में सारणी मंडल सबसे अग्रणी है 14 सितंबर से 20 सितंबर तक भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में जो सेवा सप्ताह मनाया गया उसमें सारणी मंडल ने राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा दिए गए सभी सेवा कार्यों को बूथ स्तर तक जाकर बहुत सुंदर तरीके से मनाया गया।जिसकी तारीफ ना केवल बैतूल जिले में बल्कि भोपाल एवं राष्ट्रीय स्तर तक सारणी मंडल की सराहना की गई । 25 तारीख पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मदिन को एक ऐतिहासिक रूप में सारे बूथों में वृक्षारोपण कर बहुत ही सुसज्जित तरीके से भाजपा मंडल सारणी में सभी कार्यक्रम को संपन्न किया इसके लिए सभी मंडल के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मंडल में निवासरत सभी वरिष्ठ जन बूथों के अध्यक्ष साधुवाद के पात्र हैं। इस तरह सारणी मंडल जिले में सबसे अग्रणी मंडल के रूप में जाना जाता है। इस अवसर पर जिले के मंत्री रंजीत सिंह ने भी भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा एवं उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं पिछले कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु प्रदान किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह ने प्रथम अवसर पर कार्यालय में आए श्रीमान विवेक जैन जी श्रीमान अनिल सोलंकी जी का अभिनंदन किया एवं जिला अध्यक्ष माननीय आदित्य बब्ला शुक्ला जी राजनीतिक जीवन पर सभी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया एवं अपने स्वागत उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं को पिछले सभी कार्यक्रमों में भाजपा मंडल सारणी को जिले में अग्रणी रखने हेतु हृदय के अंतरिम गहराइयों के साथ शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। इस कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन भाजपा के मंडल महामंत्री किशोर बर्दे के द्वारा किया गया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से रेवाशंकर मगरदे नागेंद्र निगम, रूपलाल बेलवंशी, मुकेश यादव, नन्हे सिंह, शिबू सिंह, प्रकाश शिवहरे, राजकुमार नागले, प्रकाश डेहरिया, राकेशा बारंगे, रवि पान्से,राजू बतरा,रमेश हारोड़े, सुनंदा नंदू पाटिल, रमेश पवार, राहुल कापसे, विनी राय,अजय साकरे,शुभम मालवीय,अंजनी सिह,सुभाष डोगरे,रमेश खवसे,जंसवत परते, मारुति पांसे, मूलेश रानित, पप्पू यादव, सुम्मा काका, योगेश बर्डे,बाबू सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।