रानीपुर। रानीपुर पुलिस की सूचना पर बेतूल एवं पाथाखेड़ा की फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। रानीपुर। आज रविवार को शाम 4:30 से 5:00 बजे के दरमियान रानीपुर के किराना व्यवसाई राजू साहू के यहां पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे घर में रखा किराना सामान एवं घरेलू उपयोग का सामान नकदी रुपए पैसे जेवर वह पान मटेरियल का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सार्क सर्किट से आग लगने का कारण अज्ञात है। रानीपुर पुलिस अधिकारी बीएल बोरासी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है रानीपुर पुलिस  एवं समस्त स्टाफ डायल हंड्रेड भी घटना के तुरंत बाद व्यापारी के घर पहुंच गए थे उन्होंने बताया ग्रामीणों की मदद से दूसरे घरों से बाल्टी से पानी लाकर आग पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा बताया गया  कि बड़ी मात्रा में किराना एवं घरेलू उपयोग में आने वाला सामान को नुकसानी पहुंची है आग लगने से घर में रखा बिस्तर अनाज  किराना से संबंधित पूरा सामान बर्बाद हुआ है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *