रानीपुर। ब्लाक मुख्यालय के दर्जनों गांव में आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते स्थानीय लाइसेंसी शराब ठेकेदार के माध्यम से ही अवैध शराब बिक्री करवाई जा रही है। इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं कई बार लामबंद हो चुकी हैं। इस मुद्दे पर सांसद दुर्गादास उईके, कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी दोनों ने आपत्ति जताते हुए गांवों में शराब की अवैध बिक्री रोकने की बात कही परंतु यह गोरखधंधा बदस्तूर चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के किराना दुकान शराब का अड्डा बन चुकी है जहां पर लोग बड़ी आसानी से शराब खरीद रहे हैं लाइसेंसी ठेकेदार अवैध शराब बिक्री इन दुकानदारों के माध्यम से धड़ल्ले से करा रहा है। जो बिना किसी संरक्षण के संभव नहीं है विभागीय मौन स्वीकृति होने के कारण यह गोरखधंधा दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। लंबे समय से गांवो में हो रही शराब की अवैध बिक्री रानीपुर के समीप ग्राम कान्हा वाडी  दुधावानी, फूलगोहान,  छुरी, बिसल धेही,सीता कामत खमालपुर कोयला री केरिया चिकली पाजर  मेहकार रतन पुर सहित आधा सैकड़ा से गांव में विभिन्न ग्रामों में स्थानीय लाइसेंसी शराब ठेकेदार के संरक्षण में लंबे समय से गांवों में शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। आबकारी विभाग की मिलीभगत से शराब ठेकेदार द्वारा खुद के वाहनों से खुलेआम गांव-गांव दुकानें खुलवाकर अंग्रेजी एवं देशी शराब बेची जा रही है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन झगड़े हो रहे है। वहीं विशेष तौर पर पुरुषों की शराबखोरी की लत के कारण महिलाएं परेशान हो रही हैं। गृह कलह से जूझ रही है।

युवा पड़ रहे नशे की लत
दर्जनभर ग्रामों में अवैध शराब खुलेआम बिकने के कारण युवा नशे की लत में पड़ते जा रहे हैं और जिम्मेदार हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं परिवारों में आपसी कलह देखी जा रही है जिसका मुख्य कारण शराब ही है। जो युवा देश का भविष्य है आज नशे की लत के कारण मदहोशी में पड़ा है और जिम्मेदार बेखबर हैं।

विभाग के जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर करते हैं खानापूर्ति
वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करा चुके हैं इसके बावजूद विभाग के जिम्मेदार कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते हैं। गरीब आदिवासी के खिलाफ कच्ची शराब का प्रकरण बनाते हैं मगर अंग्रेजी शराब के पर उनकी नजर नहीं जाती अवैध कारोबारियों का गोरखधंधा जैसा चल रहा है चलता रहता है इसलिए इन्हें किसी की कोई परवाह नहीं है, क्योंकि विभाग के जिम्मेदार भी इस गोरखधंधे में शामिल हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *