सारनी। पॉवर इंजिनियर्स एण्ड इम्पलाइज एसोसिशन के आव्हान पर मध्यप्रदेश की तीनो विद्युत वितरण कंपनी अधिकारियों,कर्मचारियों द्वारा वितरण कंपनी के निजीकरण हेतु जारी स्टैंडर्ड डॉक्यूमेंट को निरस्त करने हेतु विरोध स्वरूप बिसनूर वितरण केंद्र के अधिकारी कर्मचारी द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध किया जा रहा है। विगत दिनों में केन्द्र शासन द्वारा वितरण कंपनियों को निजी हाथों में देने हेतु स्टैंडर्ड डॉक्यूमेंट जारी किया गया है। जिसका  विद्युत विभाग में पूरे प्रदेश भर में विरोध जताया जा रहा है कंपनी कैडर के अधिकारी कर्मचारी द्वारा इस आदेश को तत्काल निरस्त कर कंपनी कैडर के लोगों के साथ में हो रहे भेदभाव को भी खत्म किया जाए विरोध स्वरूप आज कंपनी कैडर के अधिकारी कर्मचारी पोस्ट कार्ड के माध्यम से निजीकरण के आदेश को निरस्त करने को लेकर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को पोस्टकार्ड लिखकर पोस्ट भी करेंगे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *