आठनेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर नगर मंडल आठनेर के 32 ग्रामों में कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर जन्म दिवस मनाया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राणे ने बताया की नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा गायकी,पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवदयाल आजाद,बद्रीनाथ पंडाग्रे,मंशु चौरे ने मंडल के आठनेर,धामोरी,सातनेर,मांड़वी,हिवरा,धनोरी सहित दर्जनभर गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं के साथ वृक्षारोपण किया इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष मारोती महाले,पार्षदगण राजेन्द्र कालभोर,उमेश बारस्कर,प्रकाश गावंडे,मदन आजाद,सतीश ठाकरे,बबलु चिल्हाटे,धनराज गावंडे,गोलु सोनी,सुदामा धाकड़,गोलु ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।