जिले भर में भाजपा ने सेवा कार्य कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
बैतूल।
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70 वाॅ जन्मदिन भाजपा ने आज गुरूवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास एवं सेवाभावी कार्यक्रम कर मनाया। जिले के सभी मंडलो में सेवा कार्य किए गए। इसके अलावा पार्टी द्वारा 14 सिंतबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रादेषिक नेतृत्व के निर्देष पर संगठन के निर्देष पर सभी मंडलो, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्प द्वारा भी सेवा कार्य किए जा रहे है।
70 वें जन्मदिन पर 70 पेंटिग बनाई – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में छात्र-छात्राओ द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजनाओ पर चित्र प्रर्दषनी लगाई गई जिसमें 70 चित्रो केा रखा गया। चित्र प्रदर्षनी का विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, राष्ट्रीयमंत्री एवं पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे ,जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ,पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा.योगेष पंडाग्रे ने बच्चो द्वारा उकेरे गए चित्रो की भूरी भूरी प्रषंसा की और शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि चित्र प्रदर्षनी प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाएं उज्जवला, आवास, जनधन खाते, स्वच्छता, कौषल विकास इत्यादि पर आधारित है। उन्होने प्रदर्षनी के संयोजक श्रेणिक जैन और उनकी टीम का इस हेतू आभार माना। प्रदर्षनी के संयोजक प्रख्यात चित्रकार श्रेणिक जैन ने बताया कि यह चित्र प्रदर्षनी में तीन आयु वर्ग के प्रतिभागियो ने भाग लिया जिसमे पहली कक्षा से सातवीं ,दूसरी कक्षा 8वीं से कक्षा 12 वीं एवं तीसरी उससे उपर आयु वर्ग के छात्र छात्राएं शामिल हुए। प्रदर्षनी में शामिल प्रतिभागियो को 20 सिंतबर को पुरूस्कृत किया जाएगा।प्रतियोगिता के निर्णायको में हरिहर डोमने, महेन्द्र वर्मा, सुधीर मालवीय प्रमुख है। चित्र प्रदर्षनी लगाने में श्रेणिक जैन और उनकी टीम के सदस्यो में उमा सोनी,वेदांत अग्रवाल, परिधि पडलक, मैथ्यु पाल,अंकित चिल्हाटे का सहयोग सराहनीय रहा। चित्र प्रदर्षनी के उदघाटन अवसर पर रष्मि साहू, ममता मालवी, साक्षी सतीजा,सुनीता देषमुख, हेमलता मालवी, शैलेन्द्र आर्य, अबिजर हुसैन, संजू सोलंकी, कैलाष धोटे, गीतेष बारस्कर, दिलीप जावंजाल, आषीष साहू, प्रितेष इंगले इत्यादि सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *