आमला। आमला एमईएस पंप हाउस के नजदीक दो मोटरसाइकिल की आपस मे भिड़त हुई।मौके पर विजय पारधी ने 100 नम्बर डायल कर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमला भिजवाया।दोनो ही गाड़िया आमला से जमबाड़ा की ओर जा रही थी।मौके स्थल के लोगो ने बताया एक गाड़ी मोनू वागद्रे निवासी जमबाड़ा चला रहा था जिसके साथ कमलेश डोंगरे पीछे बैठा हुआ था। लोगो ने बताया कि दोनो ही युवक मोनू और कमलेश शराब के नशे में थे।सोनू यादव निवासी काजी जामठी अपनी पत्नी के साथ जमबाड़ा की ओर जा रहे थे।मोनु के द्वारा पीछे से गाड़ी को टक्कर मारी टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारो ही दूर तक जा गिरे।जिसमे एक युवक को सिर पर  गम्भीर चोट आई है प्राथमिक उपचार कर जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वही महिला जो गर्भवती थी उनको भी चोट आने पर पेट मे दर्द होने लगा जिनको भी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *